बोनस देने की एआईजी की योजना से ओबामा ख्रफा

वाशिंगटन, 17 मार्च(आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घोर वित्तीय संकट में घिरी अमेरिकन इंटरनेशनल ग्रुप इंक(एआईजी) कंपनी की अपने कर्मचारियों को मोटा बोनस देने की योजना पर कड़ी आपत्ति जताई है।

कंपनी ने बोनस के तौर पर एक अरब डॉलर खर्च करने का स्पष्ट संकेत ऐसे वक्त दिया है जब वह खुद घोर आर्थिक संकट में फंसी है। सरकार को इसे दिवालियापन की गिरफ्त में आने से बचाने के लिए इसमें 80 फीसदी स्वामित्व हासिल करना पड़ा। पिछले साल सितंबर से लेकर अब तक कंपनी को सरकार की ओर से 200 अरब डालर की मदद मिल चुकी है।

ओबामा ने उद्यमियों की एक छोटी जमात को संबोधित करते हुए कहा, "यह रवैया ऐसी कंपनी का है जो फिजूलखर्ची और लोभ के कारण संकट में फंसी। मैं कंपनी को ऐसा करने से रोकूंगा।" कंपनी द्वारा एक अरब डॉलर का बोनस दिए जाने के फैसले से सिर्फ कर्मचारी ही नहीं, बल्कि ऐसे कारोबारी भी लाभान्वित हो रहे हैं जिन पर इस कंपनी के शेयरों को गैर जिम्मेदाराना तरीके से बेचकर उसे पतन की राह पर धकेलने का आरोप है। इस राशि में से 16़5 करोड़ डॉलर इन व्यापारियों की झोली में पहले ही जा चुके हैं।

एआईजी प्रमुख एडवार्ड लिडी ने वित्त मंत्री टिम गीथनर को लिखे पत्र में कहा है कि कंपनी बोनस देने के लिए कानूनी तौर पर बाध्य है। ओबामा ने गीथनर को कंपनी के इस प्रयास को रोकने के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाने का निर्देश दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+