शत्रुघ्न सिन्हा के लिए सपा का दरवाजा खुला है : अमर सिंह
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव अमर सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शत्रुघ्न सिन्हा के लिए उनकी पार्टी का दरवाजा हमेशा खुला हुआ है, बशर्ते कि वह सपा को अछूत न समझें।
सिन्हा ने मंगलवार को सिंह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।
अमर सिंह ने संवाददाताओं को यहां बताया, "यदि सपा उनके लिए अछूत न हो तो मैं कहना चाहूंगा - 'कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे, तड़पता हुआ जब तुम्हें छोड़ दे, तब तुम हमारे पास आना प्रिये'..।"
लेकिन अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने विश्वास जताया कि उन्हें भाजपा से पटना सहिब सीट के लिए लोकसभा का टिकट मिल जाएगा।
सिन्हा ने कहा, "मैं किसी भी पार्टी को अछूत नहीं समझता। हर राजनीतिक पार्टी में मेरे मित्र हैं। अमर सिंह मेरे अच्छे मित्र हैं। लेकिन फिलहाल मैं भाजपा में हूं और किसी अन्य पार्टी के साथ जुड़ने का सवाल नहीं पैदा होता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications