उज्जैन के महिदपुर में रात का कर्फ्यू जारी

उल्लेखनीय है कि पिछले मंगलवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा और आगजनी के बाद पुलिस गोलीबारी में एक व्यक्ति की जान चली गई थी तथा 40 लोग घायल हुए थे।
हालात बिगडने पर महिदपुर कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया गया था। उज्जैन के कलेक्टर अजातशत्रु ने मंगलवार को बताया कि महिदपुर के हालात सामान्य हो चले हैं और प्रशासन ने सुबह सात से शाम छह बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है। रात का कर्फ्यू जारी रहेगा।
कलेक्टर के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाए जारी हैं मगर महाविद्यालयों की परीक्षाएं 18 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications