पाक में शांति बनाए रखना ज़रुरी : अमेरिका

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानंमत्री युसूफ रजा गिलानी और विपक्षी नेता नवाज शरीफ से फोन पर बातचीत भी की ।
हिलेरी ने पाकिस्तानी नेताओं से सभी विवादों के हल के लिए बातचीत करने की अपील की थी। उल्लेखनीय है कि बर्खास्त न्यायाधीशों की बहाली के मुद्दे पर पीएमएल नेता नवाज़ शरीफ ने लांग मार्च निकाला था जिसका समर्थन लाखों लोगों ने किया। विरोध प्रदशर्नों को देखते हुए पाक में तख्ता पलट की स्थिति बन गई थी।
बाद में गिलानी ने बर्खास्त प्रधान न्यायाधीश इफ्तिकार मोहम्मद चौधरी सहित सभी वरिष्ठ न्यायाधीशों को बहाल करने की घोषणा की। इसके तत्काल बाद ही नवाज शरीफ ने लांग मार्च वापस ले लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications