गुडी ने सूर्यास्त देखा और पीने के लिए कोक मांगा (लीड-2)

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक सोमवार को गुडी ने जहां जिद करके सूर्यास्त देखा वहीं उन्होंने पीने के लिए कोक भी मांगा।

गुडी की संघर्षशक्ति और जीवन के प्रति प्रेम ने उनके चिकित्सकों को हैरान कर दिया। वेबसाइट ने लिखा है, "गुडी की जिजीविषा देखकर डॉक्टर हैरान हैं। गुडी ने जहां सूर्यास्त देखा वहीं उन्होंने पीने के लिए कोक भी मांगा।"

गुडी ने सूर्यास्त देखने के अलावा मरने से पहले धूप से नहाए हरे-भरे घास के मैदान और खेत देखने की इच्छा जताई है।

ग्रीवा कैंसर से पीड़ित गुडी अपने जीवन के आखिरी पल गुजार रही हैं। गुडी ने कहा है कि उनकी जिंदगी के चंद घंटे बचे हैं क्योंकि अब उनकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है।

डॉक्टरों ने भी कहा है कि गुडी बस कुछ दिनों की मेहमान रह गई हैं क्योंकि उन्हें चपेट में लेने वाली बीमारी लाइलाज है।

इस बीच जेड गुडी से मुलाकात करने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लंदन गई थी लेकिन डाक्टरों से उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली।

शिल्पा ने आईएएनएस से कहा कि गुडी की हालत बेहद नाजुक है, इस कारण उन्हें गुडी से मिलने की अनुमति नहीं मिली। चिकित्सकों के अनुसार गुडी अब कुछ ही घंटों की मेहमान हैं।

शिल्पा ने कहा, "गुडी से मुलाकात करने की मेरी दिल से इच्छा थी लेकिन अफसोस कि ऐसा हो न सका। उनसे मिलने की इजाजत केवल उनके पति और उनकी मां को है।"

गुडी के प्रचार प्रबंधक मैक्स क्लिफर्ड ने इस बात की पुष्टि की है कि गुडी इतनी बीमार है कि वह शिल्पा से नहीं मिल सकती है। उन्होंने कहा कि शिल्पा इस बात को बखूबी समझती हैं।

शिल्पा गंभीर रूप से बीमार अपनी मित्र से इसी सप्ताह मिलना चाहती थीं। इससे पहले वह अपनी व्यस्तताओं की वजह से गुडी की शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में ब्रिटिश रियलिटी शो बिग ब्रदर में जेड गुडी पर आरोप लगे थे कि उन्होंने शिल्पा के साथ नस्लवादी बर्ताव किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+