मुलायम ने की आजम खान से मतभेद भुलाने की अपील

लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आजम खान हमारे संघर्ष के दिनों के साथी हैं। वह सपा के संस्थापकों में से एक हैं। मेरा उनसे निवेदन है कि उन्हें जो भी गिले शिकवे हैं वह सीधे मुझ्झसे आकर कहें।

यादव ने कहा कि मैंने आजम को मंगलवार को बीस बार फोन किया लेकिन वह मेरा फोन ही नहीं उठाते। जब तक वह मुझ्झसे बात नहीं करेंगे मैं उनकी नाराजगी कैसे दूर करूंगा। वह जहां चाहते हैं मैं वहां उनसे बात करूंगा।

उन्होंने कहा कि आगामी 21 मार्च को सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। मैं आजम से अपील करता हूं कि वह उसमें शामिल होकर अपनी बात कहें और सारे मतभेद दूर करें।

कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह को सपा से लोकसभा का चुनाव लड़ाने के सवाल पर सपा सुप्रीमो ने कहा कि राजवीर सिंह ने खुद ही कहा कि वह इस लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

वरुण गांधी द्वारा एक खास समुदाय के खिलाफ दिए गए भाषण को मुलायम ने लोकप्रिय होने का स्टंट करार दिया।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन पर बातचीत के लिए हम तैयार हैं। सोनिया गांधी को आगे आकर गठबंधन के हित के बारे में सोचना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+