नवाज शरीफ पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय राजनीतिज्ञ : द टेलीग्राफ

द टेलीग्राफ समाचार पत्र ने मंगलवार को लिखा है कि शरीफ के लांग मार्च ने पश्चिमी सरकारों को इतना हिला दिया कि अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने न केवल राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को फोन कर उनसे बात की, बल्कि उन्होंने नवाज शरीफ को भी फोन किया।

ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड ने भी सोमवार को कहा कि उन्होंने भी दोनों नेताओं से बात की थी।

अखबार लिखता है कि वाशिंगटन और लंदन ने दोनों पाकिस्तानी नेताओं से समझौता करने के लिए करबद्ध निवेदन किया, क्योंकि दोनों के बीच राजनीतिक टकराव तालिबान और अलकायदा के आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पटरी से उतारने वाले रास्ते की ओर बढ़ रहा था।

लेकिन अखबार लिखता है कि शरीफ ने बिल्कुल सटीक भांप लिया था कि सुरक्षा बल उन्हें रोकने की कोशिश कर खून खराबे का खतरा मोल नहीं लेंगे। इसके अलावा शरीफ ने यह भी भांप लिया था कि प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और सेना प्रमुख कयानी राष्ट्रपति जरदारी पर झुकने के लिए दबाव बनाएंगे।

अखबार ने लिखा है कि शरीफ ने पश्चिमी अधिकारियों को सकते में डाल दिया। उन्हें इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि लांग मार्च में इतनी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे या फिर शरीफ इतने ताकतवर बन कर उभरेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+