शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 80 अंक गिरा (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 79.72 अंकों यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 8,863.82 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.80 अंकों की गिरावट के साथ 2757.45 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार सुबह कारोबार शुरू होने के दौरान 8,942.01 अंक पर खुला। इसने कारोबार के दौरान 9,024.12 के उच्चतम और 8,801.79 न्यूनतम स्तर को छुआ।
इसी तरह एनएसई का निफ्टी 2776.35 अंक पर खुला। इसने कारोबार के दौरान 2805.60 के उच्चतम और 2738.70 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 4.21 अंकों की गिरावट के साथ 2700.56 अंक पर और स्मालकैप सूचकांक 11.82 अंकों की तेजी के साथ 3010.31 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों के सूचकांक में ऑटो, उपभोक्ता वस्तु और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में तेजी देखी गई जबकि बैंक के सेक्टरों में गिरावट रही।
मंगलवार के कारोबार में शेयरों में मिला-जुला रुख रहा। जहां 1330 कंपनियों के शेयर मूल्यों में तेजी रही वहीं 1137 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट रही। 107 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 35 लाख डॉलर के शेयरों की बिकवाली की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications