वरुण को माफी मांगनी चाहिए : शाहनवाज
शाहनवाज ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, "हमारा स्पष्ट मानना है कि वरुण को अल्पसंख्यक विरोधी इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। यह भाजपा के सद्भाव व एकता के विचारों के विपरीत है। पार्टी इस बयान को स्वीकार नहीं करती है।"
वरुण ने पीलीभीत में मंगलवार को सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान के संबंध में जो सीडी बार-बार दिखाई जा रही है, उससे छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि वे बुधवार को दिल्ली में पार्टी के मंच से इस विवाद पर अपना पक्ष रखेंगे।
ज्ञात हो कि मंगलवार को वरुण के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीलीभीत के बरकेड़ा पुलिस थाने में उनके खिलाफ गैर जमानती मुकदमा दर्ज किया गया है।
इससे पहले निर्वाचन आयोग ने उत्तरप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को वरुण गांधी के खिलाफ उनके कथित भड़काऊ सांप्रदायिक भाषणों के लिए आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications