जार्ज फर्नाडीस के चुनाव लड़ने को लेकर जदयू में मतभेद

पार्टी के कुछ नेता जहां फर्नाडीस के चुनाव लड़ने का ही विरोध कर रहे हैं वहीं कुछ नेता उन्हें चुनाव मैदान में उतरने की बात कर रहे हैं। कुछ नेताओं का मानना है कि फर्नाडीस अब काफी बूढ़े हो चुके हैं और पिछले कुछ समय से बीमार भी हैं। ऐसे में अब उन्हें चुनाव मैदान में उतारना पार्टी के हित में नहीं होगा। फर्नाडीस इस समय मुजफ्फरपुर से लोकसभा के सदस्य हैं।

जदयू की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य हरिओम कुशवाहा ने मंगलवार को बताया कि फर्नाडीस अब बुजुर्ग हो चुके हैं और बीमार भी हैं। इसलिए उनके स्थान पर पार्टी को अब युवा एवं जुझारू नेता की आवश्यकता है जो उनकी सीट को बचा सके। उन्होंने कहा कि फर्नाडीस भले ही मुजफ्फरपुर से फिलहाल सांसद हों परंतु वर्ष 2004 से अब तक परिस्थिति बदल चुकी है।

उधर, जदयू के मुख्य प्रवक्ता विजय कुमार चौधरी ने आईएएनएस से चर्चा करते हुए मंगलवार को बताया कि फर्नाडीस जहां कहीं से भी चुनाव लड़ना चाहेंगे, पार्टी वहीं से उन्हें टिकट देगी। उन्होंने कहा कि उम्र से राजनीति को कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कुशवाहा के बयान को उनकी निजी राय बताते हुए कहा कि पार्टी में फर्नाडीस के टिकट को लेकर कहीं कोई विवाद नहीं है।

उल्लेखनीय है कि जार्ज फर्नाडीस ने दो माह पूर्व राजगीर में हुई पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में नालंदा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी परंतु बाद में उन्होंने मुजफ्फरपुर से ही चुनाव लड़ने की बात कही है।

उल्लेखनीय है कि फर्नाडीस ने वर्ष 2004 के आम चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के भगवानलाल सहनी को 9693 मतों से हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+