यूनिटेक वायरलेस में बढ़ेगी टेलेनर की भागीदारी

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। नार्वे की प्रमुख दूरसंचार कंपनी टेलेनर ने मंगलवार को कहा कि यूनिटेक वायरलेस में पूर्व घोषित 60 फीसदी के बजाए अब उसकी 67.25 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

टेलेनर ने 60 प्रतिशत हिससेदारी के लिए 61.2अरब रुपये के निवेश की घोषणा की थी। नार्वे की इस दूरसंचार कंपनी द्वारा अभी भी इतना ही निवेश किया जाएगा पर अब इसके एवज में उसे 60 प्रतिशत के बजाए 67.25 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। यह जानकारी यूनिटेक ने नियमन के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने संबंधी दस्तावेजों में दी है।

यूनिटेक के अनुसार, " निवेश का पहला चरण पूरा होने पर टेलेनर की भागीदारी यूनिटेक वायरलेस में 33.5 प्रतिशत हो जाएगी।"

गौरतलब है कि रिएल्टी क्षेत्र में अग्रणी कंपनी यूनिटेक ने दूरसंचार क्षेत्र की अपनी कंपनी यूनिटेक वायरलेस में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी के बदले में 61.2 अरब रुपये का निवेश करने संबंधी एक समझौता बीते अक्टूबर में टेलेनर के साथ किया था। इससे पहले फरवरी 2008 में यूनिटेक ने 22 दूरसचांर सर्किलों में 2जी स्पेक्ट्रम के लिए सफलतापूर्वक बोली लगाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+