बिहार में संप्रग एकजुट : लालू (लीड-1)
नई दिल्ली में आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और लोजपा मुखिया रामविलास पासवान ने यह घोषणा की। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं।
इस मौके पर लालू ने कहा, "वक्त की जरूरत के मुताबिक यह गठबंधन धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करने के लिए है। इसलिए राजद और लोजपा एक साथ चुनाव लड़ेंगे। हमने कांग्रेस के लिए भी सीटें छोड़ी हैं।"
राजद जिन 25 सीटों पर लड़ेगा उनमें मोतिहारी, दरभंगा, छपरा, मधेपुरा और सीवान प्रमुख है।
लालू ने कहा, "सभी दल जल्दी ही अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। हम झारखंड में भी एकसाथ चुनाव लड़ेंगे। इस बारे में कल घोषणा की जाएगी।"
इस अवसर पर पासवान ने कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में साम्प्रदायिक दलों को हराना है। हम भी अपने पार्टी के हित की चिंता करते हैं लेकिन हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। बिहार में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के घटक दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारा प्रदर्शन पिछले चुनाव से बेहतर होगा और केंद्र में हमारी सरकार बनेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications