पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वकीलों की हड़ताल खत्म होने के आसार
चंडीगढ़, 17 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वकीलों द्वारा न्यायमूर्ति उमानाथ सिंह के बहिष्कार के लिए चलाया जा रहा आंदोलन गुरुवार को समाप्त हो सकता है। क्योंकि मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर ने जजों की कार्य नामावली में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जजों के लिए नई कार्य नामावली गुरुवार से लागू शुरू होगी, जिसके मुताबिक उमानाथ सिंह इस अदालत के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति ज़े एस. खेहर के साथ खंडपीठ में बैठेंगे। यूं तो उमा नाथ सिंह काफी वरिष्ठ जज हैं, लेकिन उन्हें अब इस खंडपीठ में जूनियर जज की हैसियत से बैठना होगा।
उन्होंने पिछले महीने एक वकील के खिलाफ टिप्पणी कर वकीलों की नाराजगी मोल ले ली थी। वकील ने इसकी शिकायत बार एसोसिएशन से की थी। इसका संज्ञान लेते हुए एसोसिएशन ने इसकी शिकायत मुख्य न्यायाधीश से की। इसके बाद वकीलों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी।
एसोसिएशन के प्रमुख रूपिंदर एस़ खोसला ने कहा, "यह मुख्य न्यायाधीश की ओर से उचित पहल है। हम इसका स्वागत करते हैं। एसोसिएशन 18 मार्च को अपना बहिष्कार आंदोलन समाप्त करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications