बेरोजगार हीरा श्रमिकों के बच्चों की सहायता करेगा हीरा उद्योग
सूरत हीरा संघ (एसडीए) ने कहा है कि सूरत के 140 विद्यालयों में पढ़ने वाले बेरोजगार हीरा श्रमिकों के लगभग 16,500 बच्चों पर 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
एसडीए के सचिव प्रभुदास पटेल ने आईएएनएस से कहा कि सहायता राशि से कुल 16,494 बच्चों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को पत्र भेज दिया गया है और बुधवार को उन्हें पैसा सौंप दिया जाएगा।
एक अन्य संगठन अहमदाबाद हीरा संघ (एडीए) ने कहा कि वह राज्य भर में बेरोजगार हीरा श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए 25 लाख रुपये खर्च करेगी। यह राशि राष्ट्रीय रत्न और आभूषण राहत फाउंडेशन के द्वारा खर्च की जाएगी।
फाउंडेशन के अध्यक्ष केतन पारीख ने आईएएनएस से कहा कि बेरोजगार हुए हीरा श्रमिकों के बच्चों की सहायता के लिए देश भर के रत्न और आभूषण उद्योग को आगे आना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications