'त्रिनिदाद एवं टुबैगो के पोत निर्माण उद्योग में मददगार हो सकता है भारत'
पोर्ट ऑफ स्पेन, 17 मार्च(आईएएनएस)। भारत त्रिनिदाद एवं टुबैगो में पोत निर्माण उद्योग के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। दोनों देशों के बीच कृषि, आईटी, दवा उद्योग जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग की भरपूर गुंजाइश है। यह कहना है यहां भारत के नए उच्चायुक्त मलय मिश्रा का।
मिश्रा ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा,"वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद भारत और त्रिनिदाद एवं टुबैगो की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। त्रिनिदाद में पोत निर्माण उद्योग के विकास की भारी गुंजाइश है। देश में ऐसी कोई भी जगह नहीं है जहां पोत का निर्माण होता हो। भारत इस मामले में इस देश के लिए मददगार साबित हो सकता है।"
दो मार्च को पदभार ग्रहण करने वाले मिश्रा ने कहा कि इस देश के समाज के साथ बेहतर रिश्ते के लिए भारत त्रिनिदाद के महात्मा गांधी सांस्कृतिक सहयोग संस्थान में कई और कार्यक्रम चलाएगा।
इस संस्थान में हिंदी की कक्षाएं आयोजित की जाती हैं और छात्रों को भारतीय संगीत, संस्कृति आदि की जानकारी भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसमें योग कक्षा भी शुरू होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications