गुजरात में 2 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है राकांपा
अहमदाबाद, 17 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात की कम से कम दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की इच्छा बरकरार है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस 12 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। राज्य की बाकी 14 लोकसभा सीटों के लिए भी कांग्रेस अगले दो दिनों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने वाली है।
राकांपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जयंत पटेल ने आईएएनएस को बताया, "गुजरात की 26 सीटों में से कांग्रेस की ओर से पिछले सप्ताह घोषित 12 उम्मीदवारों की सूची में किसी भी सीट पर हमारे बारे में विचार नहीं किया गया। हमारी मांग अब भी ज्यों की त्यों है। हम कम से कम दो सीटों-मुख्यत: राजकोट और अहमदाबाद (पूर्व) पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।" राकांपा ने पहले छह सीटों की मांग की थी।
उन्होंने कहा, "फिलहाल इंतजार के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। देखते है कि राकांपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे में हमें कितनी सीटें मिल पाती हैं।"
इससे पहले पटेल ने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी पार्टी को पर्याप्त सीटें नहीं मिलीं, तो वह सभी 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications