मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा

शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक राकेश सिंह चतुर्वेदी ने राज्य में गहराए बिजली संकट और कोयले के मुद्दे पर बहस कराने की मांग की। उन्होंने गेंहू के समर्थन मूल्य पर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाने वाले बोनस में 50 रुपए की कटौती किए जाने का मुद्दा भी उठाया।

चतुर्वेदी का आरोप था कि केन्द्र सरकार ने गेंहू का समर्थन मूल्य एक हजार से बढ़ाकर 1080 कर दिया है। वहीं राज्य सरकार ने बोनस की राशि को 100 रुपए से घटाकर 50 रुपए किया है। इससे किसानों को 1130 रुपए ही मिल रहे हैं। उनकी मांग थी कि बोनस के 100 रुपए रहने पर किसानों को प्रति क्विं टल 1180 रुपए हासिल होते मगर राज्य सरकार के फैसले के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है

नागरिक खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री पारस जैन ने इसका जवाब भी दिया लेकिन उनके जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने पहले तो विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी के आसन के करीब पहुंच जमकर नारेबाजी की और बाद में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा चर्चा की अनुमति न दिए जाने पर सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+