पाक संकट पर हिलेरी ने नहीं किया भारत से सलाह-मशविरा

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता रॉबर्ट वुड ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "विदेश मंत्री द्वारा भारतीय नेताओं से फोन पर बात करने की मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने ऐसा किया होगा।"संवाददाताओं ने जानना चाहा कि क्या हिलेरी ने पाकिस्तान के संकट के बारे में भारतीय नेताओं से कोई बातचीत की थी?

उन्होंने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधान न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी की बहाली के बाद वहां क्या होगा? वुड ने कहा, "इस बात का अंदाज लगाना मुश्किल है कि पाकिस्तान में आगे क्या होने वाला है।"

वुड ने कहा,"हिलेरी, पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत एनी पैटरसन और अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड होलब्रूक ने बस पाकिस्तानी नेताओं को यह समझाने की भर ही कोशिश की कि ऐसी राजनीतिक अस्थिरता हमेशा नहीं रहने दी जा सकती, उसे सुलझाने के लिए राजनीतिक बातचीत और सुलह की जरूरत है।"

उन्होंने कहा, "लेकिन आखिर में निर्णय पाकिस्तानी नेताओं ने ही किया और मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है। इससे अमेरिका का कुछ लेना-देना नहीं था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+