नवाज शरीफ ने लांग मार्च वापस लिया

nawaz sharif
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार की ओर से बर्खास्त मुख्य न्यायधीश इफ्तेखार अली चौधरी एवं अन्य न्यायधीशों की बहाली की घोषणा के तुरंत बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लांग मार्च को वापस ले लिया।

पाकिस्तान में विपक्षी दलों और वकीलों के तेज होते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तानी सरकार ने सभी बर्खास्त न्यायाधीशों को आगामी 21 मार्च तक फिर से बहाल करने का फैसला किया।

सरकार की ओर से यह निर्णय उस समय लिया गया है जब पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इसी मुद्दे पर लांग मार्च की अगुवाई करते हुए इस्लामाबाद पहुंचने वाले थे। इसी मुद्दे पर रविवार को लाहौर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया था और नवाज सहित कई नेताओं को नजरबंद करने का आदेश भी जारी हुआ था।

गौरतलब है कि नवंबर, 2007 में तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने चौधरी समेत सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के लगभग 60 न्यायाधीशों को बर्खास्त कर दिया था।

पाकिस्तान के इस निर्णय का अमेरिका ने भी स्वागत किया है। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने सोमवार को देश के नाम संबोधन में कहा कि मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी समेत सभी बर्खास्त न्यायाधीशों को फिर से बहाल कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+