नासा ने किया डिस्कवरी का प्रक्षेपण

discovery
वाशिंगटन। हफ्तों के विलंब के बाद आखिरकार अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने रविवार को अंतरिक्ष शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण कर दिया।

फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रविवार शाम 7.43 बजे डिस्कवरी का प्रक्षेपण किया गया। बीते बुधवार को तकनीकी खराबी की वजह से इसका प्रक्षेपण आखिरी समय पर रोक देना पड़ा था।

गौरतलब है कि पहले डिस्कवरी का प्रक्षेपण फरवरी में होना था लेकिन तब से इसके प्रक्षेपण के समय में कई बार बदलाव किए जा चुके थे।

डिस्कवरी अपने साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र, आईएसएस. के निर्माण संबंधी कुछ साजो सामान लेकर जा रहा है ताकि अतिरिक्त वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं को केन्द्र से जोड़ा जा सके.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+