अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले, 10 की मौत

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हेलमंड प्रांत के लश्कर घा जिले में स्थित पुलिस कार्यालय के बाहर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कामलाउद्दीन खान ने इस संबंध में जानकारी दी। हेलमंड स्थित स्वास्थ्य केंद्र के प्रमुख इनायातुल्लाह गफारी ने कहा कि उनके स्वास्थ्य केंद्र में नौ शव लाए गए।
दूसरे आत्मघाती हमलावर ने डेलाराम जिले के पुलिस मुख्यालय के बाहर खुद को उड़ा लिया। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। रविवार को भी काबुल में आत्मघाती हमला किया गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और 14 अन्य घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications