पीएमओ ई-मेल पर वायरस का हमला

यह खबर तब प्रकाश में आयी जब केंद्रीय सूचना आयोग द्वारा एक सुनवाई के दौरान पीएमओ ने यह कहा कि उनका ई-मेल सिस्टम पिछले साल फरवरी, मार्च और अप्रैल में खराब पड़ा रहा।
पिछले साल कई अधिकारियों ने पीएमओ के ई-मेल सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए सॉफ्टवेयर बदलने की बात कही थी, लेकिन किसी ने परवाह नहीं की। अंतत: यहां का ई-मेल संचार पूरी तरह वायरस की गिरफ्त में आ गया। यहां का ई-मेल सिस्टम माइक्रोसाफ्ट आउटलुक एक्सप्रेस पर आधारित था।
पीएमओ ने अपने जवाब में कहा कि उस दौरान कई महत्वपूर्ण ई-मेल यहां के आउटलुक एक्सप्रेस ने रिसीव नहीं कीं। सूचना का अधिकार के तहत हिंदी भाषा में आयीं मेल भी नहीं मिलीं। यहां के ई-मेल पर कई विशेष ई-मेल पतों से मेल नहीं रिसीव हो रही थीं।
आयोग को दी गई रिपोर्ट में पीएमओ ने कहा कि आउटलुक एक्सप्रेस में आयी खराबी के बाद अप्रैल 2008 के अंत में उन्होंने उसे हटाकर स्क्वीरेल मेल सॉफ्टवेयर लगवाया।


Click it and Unblock the Notifications