भाजपा में कोई मतभेद नहीं: आडवाणी

LK Advani
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री उम्‍मीदवार लाल कृष्‍ण आडवाणी ने कहा है कि उनकी पार्टी में किसी भी बात को लेकर कोई मतभेद नहीं है।

आडवाणी की इस बात के साथ-साथ पार्टी अरुण जेटली और राजनाथ सिंह के बीच मतभेद के कारण हुए नुकसान की भरपाई में जुट गई है।

नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस विवाद के संबंध में जब पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "ये सब फालतू की बाते हैं।"

पार्टी के असम प्रभारी एस.एस. अहलूवालिया ने भी जेटली-मित्तल विवाद को निराधार बताते हुए इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

इससे पहले सोमवार को मित्तल ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी हिस्सा लिया। मित्तल ने जेटली के साथ किसी भी विवाद को नकारते हुए कहा कि यह सब मीडिया की उपज है।

मित्तल ने कहा कि उनकी नियुक्ति पार्टी ने की है और पार्टी के आदेशानुसार ही वह काम करेंगे। इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने कहा, "अगर पार्टी कहे तो नदी में भी कूद जाऊं।"

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मित्तल को पूर्वोत्तर का सह-पभारी नियुक्ति किए जाने पर जेटली के नाराज होने की खबरे में आईं थी। इन खबरों को उस समय और बल मिला जब जेटली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से नदारद रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+