सपा सुलझाएगी अयोध्या मामलाः संजय दत्त

लखनऊ। बालीवुड के मुन्नाभाई संजय दत्त ने राजनीति में कदम रखते ही विपक्षी दलों पर निशाना साधने का काम शुरु कर दिया है और इसके लिए उन्होंने अयोध्या मामले को चुना।

लखनऊ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी संजय दत्त ने रविवार को विवादास्पद अयोध्या मुद्दे पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पर एक साथ निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों ने अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के बजाय उसका राजनीतिकरण किया है।

लखनऊ दौरे पर आए संजय दत्त ने रविवार को शहर के बारादरी में होली मिलन के दौरान संवाददाताओं से कहा कोई भी दल अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के वादे पर खरा नहीं उतरा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का वादा किया था, तो कांग्रेस ने वहां मस्जिद बनाने का और बसपा ने शौचालय बनाने का। लेकिन किसी भी दल ने अपना वादा पूरा नहीं किया सबने अयोध्या का राजनीतिकरण किया।

दत्त ने भरोसा दिलाया कि सपा अयोध्या को मानवता के केंद्र के रूप में एक नई पहचान दिलाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव के बाद सपा अयोध्या को मानवता का केंद्र बनाएगी। दत्त ने कहा कि सपा ही ऐसा दल है जो अयोध्या मुद्दे का निराकरण करेगी।

लखनऊ सीट से लगातार पांच बार सांसद रहे अटल बिहारी बाजपेयी के बारे में पूछे जाने पर दत्त ने कहा कि मैं अपने पिता की तरह अटल जी का बहुत सम्मान करता हूं। चुनाव से पहले मैं उनका आशीर्वाद लूंगा।

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी लाल जी टंडन द्वारा उन्हें आउटसाइडर कहे जाने पर संजय ने कहा कि टंडन जी बहुत वरिष्ठ नेता हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। मेरे पिता सुनील दत्त ने लखनऊ में रहकर यहीं से अपना करियर शरू किया था, ऐसे में मेरा भी लखनऊ से रिश्ता है।

संजय दत्त के साथ सपा महासिचव अमर सिंह भी मौजूद थे। तीसरे मोर्चे के बारे में पूछे जाने पर अमर सिंह ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस, सपा और वामपंथी दल ही धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाले दल हैं। बसपा समेत तीसरे मार्चे के ज्यादातर दलों का चरित्र और विचारधारा भाजपा जैसी ही है।

अपने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन संजय दत्त रविवार को बारादरी में होली मिलन समारोह के बाद सपा के व्यापार प्रकोष्ठ ने अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के घर गये। प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि कंछल के घर में संजय दत्त ने व्यापारियों से मुलाकात की।

शाम को दत्त ने पार्टी कार्यालय में सपा के युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। चौधरी ने बताया कि दत्त अगले कुछ दिनों तक लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान वह अमर सिंह के घर ऐश्वर्या में रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+