नासा ने स्पेस शटल लाँच किया

इस अभियान दल के लोग अंतरिक्ष केंद्र में सौर ऊर्जा का चौथा और अंतिम सेट स्थापित करेंगे.
इससे अंतरिक्ष केंद्र को बिजली मिल सकेगी जिससे छह यात्री अंतरिक्ष केंद्र में रह सकेंगे.
साथ ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से जुड़ी विज्ञान प्रयोगशाला को भी बिजली मिल सकेगी.
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के सहयोगी देश इस केंद्र में रहनेवाले यात्रियों की संख्या दोगुनी करना चाहते हैं.
इसमें सात अंतरिक्ष यात्री रवाना हुए हैं जिसमें जापान के कोइची वकाता भी शामिल हैं.
वो जापान के पहले लंबी अवधि तक अंतरिक्ष में रहनेवाले यात्री हैं.
इसके पहले एक अन्य अभियान के दौरान एक जापानी प्रयोगशाला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में स्थापित की गई थी.
ये जापानी प्रयोगशाला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में सबसे बड़ा स्थल बन गया है जिसमें अत्याधुनिक विज्ञान कार्यशाला और सुविधाएँ मौजूद हैं.
अंतरिक्ष यान डिस्कवरी का प्रक्षेपण पिछले महीने तकनीकी ख़राबी के कारण स्थगित कर दिया गया था.
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र को पिछले एक दशक से तैयार किया जा रहा है और इसमें 16 देश योगदान दे रहे हैं.
इस अभियान के दौरान अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में चार बार चहलकदमी करेंगे.
साथ ही वे पीने के पानी के एक संयंत्र में आई ख़राबी को भी दूर करेंगे.


Click it and Unblock the Notifications