नक्सलियों ने बस पर की अंधाधुंध फायरिंग

राज्य के उप पुलिस महानिरीक्षक पवन देव ने बताया कि बीजापुर जिले में नक्सलियों ने रविवार रात एक मिनी-बस को रुकवाया और उस पर फायरिंग की। इस घटना में प्रदीप अमला (28 वर्ष) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने दो लोगों के पैर में गाली मार दी जिन्हें बीजापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस जगदालपुर से बीजापुर जा रही थी और इसमें आठ यात्री सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications