'भाजपा आई तो 200 रुपए में इंटरनेट'

BJP
नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी ने अपने 'आईटी विजन डॉक्‍यूमेंट' में जनता से वायदा किया है कि अगर वो सत्‍ता में आयी तो उनकी सरकार सभी को 200 रुपए प्रतिमाह से भी कम दामों में 2 एमबी प्रति सेकेंड ब्रॉडबैंड कनेक्‍शन मुहैया करायेगी।

यही नहीं गरीबी रेखा से नीचे वालों को मुफ्त मोबाइल सेट देने के साथ-साथ देश के ग्रामीण इलाकों में सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े 1.2 करोड़ नौकरियां उपलब्‍ध करायेगी।

भाजपा ने यह बात अपने 'आईटी विजन डॉक्‍यूमेंट' को जारी करते हुए कही। डॉक्‍यूमेंट जारी करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री उम्‍मीदवार लालकृष्‍ण आडवाणी ने कहा कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार आने पर उनकी सरकार तीन साल के अंदर आईटी विजन को साकार रूप देंगे। इससे भारत न केवल आर्थिक मंदी से उबर सकेगा, बल्कि यहां पर व्‍यापक स्‍तर पर रोजगार का सृजन होगा।

मानव विकास सूचकांक में वृद्धि के साथ शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में व्‍यापक विस्‍तार किया जाएगा। इसके अलावा भ्रष्‍टाचार और कानून व्‍यवस्‍था पर नियंत्रण करने के लिए विशेष प्रणाली लाने की बात आडवाणी ने कही।

उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर राष्‍ट्र की सुरक्षा और मजबूत की जाएगी। आईटी विजन के अंतर्गत नेशनल डिजिटल हाईवे डेवलपमेंट प्रोजेक्‍ट लाने की बात कही गई है, जो देश में इंटरनेट की रीढ़ की हड्डी का काम करेगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री डिजिटल ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत दूर दराज के गांवों तक इंटरनेट सुविधा दी जाएगी। मोबाइल उपभोक्‍ताओं की संख्‍या 40 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़ तक ले जाने की योजना है। यही नहीं इतने ही इंटरनेट उपभोक्‍ता होंगे। देश के हर प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र, ग्राम पंचायतों, प्राथमिक स्‍कूलों, आदि को इंटरनेट से जोड़ने की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+