'मंदी का दौर जल्द समाप्त होगा'

bernanke

अमरीका के केंद्रीय बैंक फ़ेडरल रिज़र्व के प्रमुख बेन बर्नांके ने उम्मीद जताई है कि अमरीका में मंदी का दौर इस साल के अंत तक समाप्त हो जाएगा. बेन बर्नांके ने कहा कि 1930 जैसी महामंदी का ख़तरा टल गया है.

उनका कहना था कि अगले साल से आर्थिक स्थिति बेहतर होनी शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि दुनिया का गंभीर आर्थिक मंदी की कगार पर थी लेकिन तभी अमरीकी प्रशासन ने हस्तक्षेप किया.

अमरीकी फ़ेडरल रिज़र्व के प्रमुख ने चेतावनी दी कि आर्थिक हालात के बेहतर करने में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी सबसे बड़ी बाधा बन सकती है. उल्लेखनीय है कि अर्थव्यवस्था को संकट से उबारने के लिए फ़ेडरल रिज़र्व ने ब्याज दरों को लगभग शून्य कर दिया है.

गंभीर स्थिति

साथ ही ओबामा प्रशासन ने हाल ही में 787 अरब डॉलर के पैकेज पर हस्ताक्षर किए हैं. दूसरी ओर अमरीका में बेरोज़गारी के आँकड़े फ़रवरी में आठ प्रतिशत से भी ऊपर चले गए हैं, सिर्फ़ फ़रवरी महीने में ही साढ़े छह लाख लोग अपनी नौकरियाँ गँवा चुके हैं.

अमरीका में बेरोज़गारी के आँकड़े ऐसे भयावह पिछले कई दशकों में नहीं रहे, पिछले तीन महीनों में अमरीका में 20 लाख से अधिक लोग अपनी नौकरियों से हाथ धो चुके हैं.

इससे भी चिंताजनक बात ये है कि नौकरियाँ कई उद्योगों से गईं हैं चाहे वो रीटेल क्षेत्र हों या कार कंपनियाँ. लेकिन सबसे बुरी स्थिति है फ़ैक्ट्रियों और भवन निर्माण के क्षेत्र में.

लगातार गिरते हुए दुनिया भर के शेयर बाज़ारों, चरमराते बैंक और लड़खड़ाते वाहन उद्योग ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+