मुस्लिम वोट जुटाने में लगे संजय दत्त

सपा की प्रथा को अपनाते हुए संजय दत्त भी सोमवार को लखनऊ के मुस्लिम धर्मगुरुओं (मौलानाओं) से मिलने पहुंचे। संजय दत्त ने मौलानाओं से जीत के आशीर्वाद लेते समय कहा कि वो उनके लिए यह दुआ करें कि सुप्रीम कोर्ट चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान कर दे।
संजय दत्त सबसे पहले दोपहर 12 बजे पुराने लखनऊ के नक्खास इलाके में मौलाना अलीम फारुकी के घर गए और आगामी लोकसभा चुनाव जीतने का उनसे आशीर्वाद लिया।
संजय दत्त ने अपराह्न् दो बजे सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रसीद फिरंग महली के ऐशबाग स्थित आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। मौलानाओं के साथ दत्त की ये मुलाकातें बंद कमरे में हुईं।
इस दौरान संजय दत्त की एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग अपने-अपने मकानों की छतों पर चढ़कर 'मुन्नाभाई' की ओर टकटकी लगाए हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications