बैंक शेयरों में निवेश का अच्छा मौका

indian banks
चिल्ड्रन्स इन्वेस्टमेंट फंड की बिकवाली ने बैंकिंग सेक्टर के शेयरों का बुरा हाल कर रखा है। यह सिलसिला अभी और आगे की ओर जाता हुआ दिखा रहा है। पिछले साल जब बाजार का बुरा हाल था, उस समय इस फंड ने भारतीय बैंकों के शेयरों में तीन हजार करोड़ से ज्यादा पैसा लगाया था।

यह वही समय था जब विदेश संस्थागत निवेशक भारी बिकवाली कर रहे थे। भारी नुकसान के साथ यह फंड अब तक 33 फीसदी शेयर बेच चुके हैं। यह रकम करीब 1154 करोड़ रुपये है। इसका असर बैक के शेयरों पर साफ देखने को मिल रहा है।

टीसीआई के नाम से परिचित इस फंड ने इसी महीने इंडियन ओवरसीज बैंक में अपनी हिस्सेदारी पांच फीसदी बेच दी है। इसी तरह यूनियन बैंक में भी इसने हिस्सेदारी कम की है। पिछले साल जहां इसकी हिस्सेदारी 7.78 थी वह घटकर 4.12 रह गई है। ओरियंटल बैंक और कामर्स और बैंक आफ बड़ौदा में भी इस फंड ने अपनी हिस्सेदारी काफी कम कर दी है।

चूंकि अपनी घरेलू समस्याओं के कारण यह फंड अपनी हिस्सेदारी कम कर रहें हैं, तो जाहिर है बैंक स्टाकों पर जबरदस्त दबाव दिख रहा है। यह इसी से समझा जा सकता है किइस साल भारतीय शेयर बाजार 15.4 फीसदी गिरा है, लेकिन बैंकिंग इंडेक्स 33.4 फीसदी गिरा है।

चिल्ड्रन्स इन्वेस्टमेंट फंड की भारी बिकवाली के कारण भारी मुनाफा कमा रहे बैंकों के शेयर भी काफी नीचे आ गए हैं। कई बैंकों के शेयर तो बहुत ही आकर्षक रेट में आ गए है या आने वाले है। भारत में बैकिंग सेक्टर खासकर सरकारी बैंकों की स्थिति कुल मिलाकर मजबूत है।

बैंक शेयरों के रेट काफी कम हो जाते हैं तो कम अवधि और लंब अवधि दोनों के लिहाज से यह सुरक्षित निवेश करने का अच्छा मौका रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+