Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विश्व धरोहर बने 'सांबो प्रे कुक' कंबोडिया

sambo prey kuk temple
नोम पेन्ह। कंबोडिया अपने यहां स्थित एक प्राचीन मंदिर सांबो प्रे कुक को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराना चाहता है।
कंबोडिया का दावा है कि यह मंदिर 1,400 वर्ष पुराना है वह इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र से आग्रह करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय समाचार पत्र रास्मेई कंपूचिया के हवाले से यह जानकारी देते हुए बताया कि कोंपोंग थॉम प्रांत में स्थित इस मंदिर का निर्माण 615 से 650 ईस्वी के मध्य हुआ था।

समाचार पत्र ने संस्कृति एवं ललित कला मंत्रालय के राज्य सचिव सोम सोखुम के हवाले से बताया, "हम संयुक्त राष्ट्र के लिए एक प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं जिसके तहत खमेर शासक इसानवर्मन प्रथम के शासन काल में बने इस मंदिर को विश्व धरोहर में शामिल करने की बात कही जाएगी।"

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस मंदिर के संरक्षण और विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करेगी। उल्लेखनीय है कि यह मंदिर कंबोडिया के सुप्रसिद्ध अंकोर वाट मंदिरों से भी अधिक पुराना है। अंकोर वाट मंदिर पहले से ही यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+