Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'गृह मंत्री' बनेंगे अमर सिंह !

Amar Singh
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) महासिचव अमर सिंह जल्‍द ही गृह मंत्री की कुर्सी पर बैठे नजर आयेंगे। बस फर्क इतना होगा कि वो कुर्सी नई दिल्‍ली स्थित सचिवालय में नहीं, बल्कि पर्दे पर दिखेगी।

वास्तविक जीवन में कभी मंत्री नहीं बन सके अमर सिंह जल्द ही आ रही फिल्म 'चार्जशीट' में गृह मंत्री का रोल करते नजर आएंगे।

लखनऊ में मीडिया के सामने खुद अमर सिंह ने इस बात का खुलासा किया। अमर सिंह ने बताया कि वो फिल्‍म अभिनेता देवआनंद की फिल्म चार्जशीट में अभिनय कर रहे हैं। फिल्म में वह गृह मंत्री का रोल कर रहे हैं। अमर सिंह ने खुद को देवानंद का फैन बताते हुए कहा कि उनकी फिल्म में अभिनय करने का मौका मिलना गर्व की बात है।

राजनीति में व्यस्त रहने वाले अमर सिंह क्या फिल्म के लिए समय निकाल लेंगे। इस सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि क्योंकि व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण मेरे ऊपर फिल्माये गये दृश्यों की शूटिंग मेरे घर में होगी।

इस मौके पर मौजूद बॉलीवुड के मुन्नाभाई संजय दत्त से जब यह पूछा गया कि वह अमर सिंह को अभिनय की बारीकियां सिखाएंगे तो दत्त ने कहा कि अमर सिंह हर फन में माहिर हैं। उन्हें सीखने और सिखाने की जरूरत नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+