अपने अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही हैं गुडी!
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार गर्भाशय के कैंसर से जूझ रही गुडी की शनिवार रात हालत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें बोलने और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद से ही वह अपने अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगीं।
वेबासइट की रिपोर्ट के अनुसार संभावित अंतिम संस्कार स्थल पर अपने प्रशंसकों के लिए गुडी ने बड़े-बड़े टीवी स्क्रीन लगाए हैं, ताकि लोग उन्हें अंतिम बार देख सकें।
जिस गिरिजाघर के समीप उनका अंतिम संस्कार होगा वहां तक सात कारों का एक काफिला जाएगा। गुडी के करीबी दोस्तों के अनुसार जेड व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं।
गुडी के प्रवक्ता मैक्स क्लीफोर्ड ने कहा कि रियल्टी शो की यह कलाकार एक समारोह की तरह अंतिम संस्कार आयोजित करना चाहती हैं।
इससे पूर्व एक साक्षात्कार में गुडी ने कहा था कि उनकी इच्छा है कि लोग उन्हें एक ऐसी पक्षी की तरह याद करें जो खूब चहचहाती है।
गुडी ने कहा, "लोग मुझे चहचहाने वाली पक्षी के अलावा एक लड़ाकू महिला के तौर पर याद करें, क्योंकि मैंने कभी हार नहीं मानी है। मैंने 27 वर्ष की उम्र में सब कुछ पा लिया है। मैंने शादी की, मेरे बच्चे हैं। जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे खुद पर गर्व होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications