यूगांडा ने कांगो से सेना की वापसी शुरू की
कैंपाला, 16 मार्च (आईएएनएस)। यूगांडा ने उत्तर पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो से अपनी सेना हटाने का काम शुरू कर दिया है।
यूगांडा की वायुसेना के एक प्रवक्ता कैप्टन टाबारो किकोंको ने समाचार एजेंसी डीपीए को बताया, "सेना की वापसी का काम रविवार से शुरू हो गया। सेना वापस इसलिए की जा रही है, क्योंकि उसके मिशन की मियाद कुछ सप्ताह पहले ही समाप्त हो गई।"
यूगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के साथ हाल में मुलाकात के दौरान कांगो के राष्ट्रपति जोसेफ कैबिला ने यूगांडा के सैनिकों की तैनाती की अवधि को बढ़ाने से इंकार कर दिया था।
ज्ञात हो कि कांगो के गैराम्बा राष्ट्रीय उद्यान में लार्ड्स रेजिस्टेंस आर्मी (एलएआर) के लड़ाकों से लड़ने के लिए दिसंबर महीने में यूगांडा के सैकड़ों सैनिकों को वहां भेजा गया था। वे लड़ाके सूडान में स्थित अपने पुराने बेस से खदेड़े जाने के बाद वर्ष 2004 के अंतिम दिनों में यूगांडा के इस हिस्से में आकर जम गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications