'सबसे बड़े स्‍टार प्रचारक हैं लालू यादव'

Lalu Prasad Yadav
पटना। बिहार में लोकसभा चुनावों के दौरान मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के स्टार प्रचारक पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद होंगे, वहीं सत्तारूढ़ जनता दल युनाइटेड (जदयू) के लिए यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कंधों पर होगी। जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शीर्ष नेताओं सहित फिल्मी सितारों को प्रचार में उतारने का मन बनाया है।

राजद के प्रवक्ता एवं विधायक श्याम रजक ने सोमवार को कहा, "देश में लालू प्रसाद से बड़ा प्रचारक कौन हो सकता है। पार्टी को अन्य प्रचारकों की आवश्यकता ही नहीं है। लालू के अलावा जनता राजद का प्रचार करती है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि राजद के लिए अभिनेताओं के प्रचार की कोई आवश्यकता नहीं है।

भाजपा के विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता विनोद नारायण झा का मानना है कि राज्य के अलावा शीर्ष स्तर के नेता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में खुद कई अभिनेता और अभिनेत्रियां, जैसे शत्रुघ्न सिन्हा, स्मृति इरानी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी भी राज्य में प्रचार कर सकते हैं।

जदयू के प्रवक्ता विजय कुमार चौधरी का कहना है कि राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ा स्टार प्रचारक कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन और सरकार की उपलब्धियों को लेकर जदयू चुनाव मैदान में उतरेगी।

इधर, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रांतीय महामंत्री केशव सिंह ने बताया कि लोजपा फिल्मी हस्तियों को न कभी चुनाव प्रचार में उतारती है और न ही अगामी चुनाव में उतारेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ही पार्टी के मुख्य प्रचारक होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+