जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते जलस्तर से न्यूयार्क को खतरा
फ्लोरिडा राज्य विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक प्रेडिक्शन स्टडीज (सीओएपीएस) के जलवायु अध्ययनकर्ता जियानजुन यिन ने कहा कि इस घनी आबादी वाले इलाके में समुद्र का जल स्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
यिन ने कहा, "अमेरिका के पूर्वोतर तट को जलवायु परिवर्तन से बहुत अधिक खतरा है। इस तट पर अमेरिका के सर्वाधिक आबादी वाले शहर, तथा आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक केंद्र स्थित हैं।"
इस क्षेत्र के जल स्तर में 18 इंच या उससे अधिक की वृद्धि हो सकती है जिसका प्रमुख कारण लगातार बढ़ता तापमान होगा।
यिन और उनके साथियों इलिनॉय विश्वविद्यालय के माइकल श्लेसिंगर और प्रिंसटन विश्वविद्यालय के रोनाल्ड स्टॉफर ने मिलकर 10 विशिष्ट जलवायु आधारित मॉडल्स का अध्ययन किया और उसके बाद ही उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला।
इन मॉडल्स का इस्तेमाल जलवायु परिवर्तन पर अंतरसरकारी पैनल (आईपीसीसी) की चौथी आकलन रिपोर्ट में किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications