बुश के कनाडा दौरे का होगा विरोध
बुश कैलगेरी स्थित एक सभागार में भाषण देंगे, जिसमें वह अमेरिका में अपने आठ वर्ष के कार्यकाल के बारे में चर्चा करेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कनाडा पहुंचते ही बुश को हथकड़ी पहना देना चाहिए।
एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि कनाडा को एक 'युद्ध अपराधी' का स्वागत नहीं करना चाहिए। उसने कहा कि कनाडा पुलिस को चाहिए कि वह बुश को हथकड़ी पहना दे क्योंकि उन्होंने ग्वांटोनामो खाड़ी स्थित जेल में कैदियों को प्रताड़ित किया है।
कनाडाई प्रेस ने प्र्दशनकारी के हवाले से खबर प्रकाशित की है, जिसमें कहा गया है, "बुश को 17 मार्च को जेल में डाल देना चाहिए। वह हमारे क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आएंगे।"
कुछ वकीलों ने भी बुश के कनाडा दौरे का विरोध किया है। वकीलों ने रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) को एक पत्र लिखकर कहा है कि बुश को कनाडा में प्रवेश करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications