आडवाणी ने पूर्व सैनिकों की 'वन रैंक, वन पेंशन' की मांग का किया समर्थन
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एस. के. सिन्हा की आत्मकथा 'गार्डिग इंडियाज इंटीग्रिटी : ए प्रोस्पेक्टिव गवनर्र स्पीक्स' के विमोचन समारोह में आडवाणी ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा, "पिछले कुछ अरसे से पूर्व सैनिकों की 'वन रैंक, वन पेंशन' की मांग का मुद्दा मुझे आक्रोशित करती रही है। मुझे यह देखकर बेहद दुख हुआ कि कुछ सैनिकों ने तो सरकार की ओर से मिले बहादुरी सम्मान तक को लौटा दिया।"
उन्होंने कहा, "पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल अपनी मांग को लेकर लगातार मुझसे मिलते रहे हैं। चुनाव के बाद केंद्र में यदि राजग की सरकार बनी तो हम 'वन रैंक, वन पेंशन' नीति को प्राथमिकता के साथ लागू करेंगे।"
बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या को देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक बताते हुए आडवाणी ने कहा, "असम और पश्चिम बंगाल में हो रहे बांग्लादेशी घुसपैठ से इन प्रदेशों की जनसंख्या के स्वरूप में व्यापक बदलाव आया है जो देश की सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक है। इस दिशा में समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो हालात अत्यंत गंभीर हो जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications