जोसेफ फ्रिटजल ने बेटी से बलात्कार का आरोप स्वीकार किया
73 वर्षीय फ्रिटजल सोमवार को सेंट पोल्टेन शहर की अदालत में लाया गया। उसने हालांकि अपनी बेटी से पैदा हुए बच्चों में एक की हत्या के आरोप से इंकार किया है। आरोप है कि चिकित्सा में लापरवाही की वजह से एक बच्चे की मौत हो गई थी।
फ्रिटजल पर आरोप है कि वह पिछले 24 साल से अपनी बेटी को घर के एक तहखाने में बंद कर दिया और लगातार उसके साथ बलात्कार किया और अपनी ही बेटी से बच्चे पैदा किए।
इस दौरान इस तहखाने में उसकी बेटी ने सात बच्चों को जन्म दिया जिनमें से छह जीवित हैं।
सरकारी वकील क्रिस्टिने बुरखेसर ने कहा फ्रिटजल ने अपनी बेटी को नौ साल तक तहखाने में पूरी तरह अंधेरे में रखा, जहां किसी प्रकार की रोशनी नहीं थी।
फ्रिटजल ने अपनी बेटी को पिछले साल अप्रैल तक तहखाने में बंद रखा था।
इस सुनवाई से संबंधित समाचार को प्राप्त करने के लिए दुनियाभर से 200 पत्रकार यहां जुटे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications