अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 11 की मौत (लीड-2)

समाचार एजेंसी डीपीए ने हेलमंड के गवर्नर के प्रवक्ता दाउद अहमदी के हवाले से कहा कि हेलमंड प्रांत के लश्कर गाह जिले में स्थित पुलिस कार्यालय के बाहर स्थानीय समयानुसार सुबह दस बजे एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया। हमलावर पुलिस की वर्दी में था।

हेलमंड के पुलिस प्रमुख असदुल्ला शेरजाद ने कहा कि इस आत्मघाती हमले में नौ पुलिसकर्मी और दो नागरिक मारे गए और करीब 30 लोग घायल हो गए।

हेलमंड प्रांत के लोक स्वास्थ विभाग के निदेशक अनयातुल्लाह ने कहा कि स्थानीय अस्पताल में आठ पुलिसकर्मियों के शव पहुंचाए गए हैं। वहीं हमले में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

रविवार को भी काबुल में आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें दो लोग मारे गए थे और 14 अन्य घायल हुए थे।

उधर दक्षिणी अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए विस्फोट में दो ब्रिटिश सैनिकों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गत एक हफ्ते में अफगानिस्तान में नौ विदेशी सैनिकों की हत्या हुई है। ब्रिटिश सेना ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी।

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि हेलमंड प्रांत के गार्मसर जिले में गश्त लगा रहे ब्रिटिश सैनिक सड़क किनारे हुए विस्फोट की चपेट में आ गए।

दूसरी ओर पूर्वी प्रांत में रविवार को सड़क किनारे हुए विस्फोट में चार अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में 70,000 से अधिक विदेशी सैनिक तैनात हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+