शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 187 अंक चढ़ा (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सोमवार को पिछले बंद के मुकाबले 37.28 अंकों की तेजी के साथ 8,793.89 अंक पर खुला। करोबार के दौरान सेंसेक्स 8955.73 के उच्चतम और 8697.46 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले 3.2 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 2,716.05 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 2781.95 के उच्चतम और 2701.95 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉल सूचकांकों में भी तेजी देखी गई और यह क्रमश: 60.20 और 64.43 अंकों की बढ़त के साथ 2700.56 व 2998.49 पर बंद हुए।
बीएसई के सभी 13 खंडों के शेयरों में तेजी देखी गई। रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में सबसे अधिक 5.53 प्रतिशत और तेल व गैस क्षेत्र के शेयरों में 3.44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
बीएसई में कारोबार सकारात्मक रहा और 1611 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 847 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications