संप्रग के साथ चुनावी गठबंधन से नाराज हैं झामुमो विधायक
झामुमो के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने यहां पार्टी की एक बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, "हमारी पार्टी ने तय किया है कि यदि झारखंड में सरकार गठित नहीं की गई तो संप्रग के किसी हिस्सेदार के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। हमने पार्टी प्रमुख को अंतिम निर्णय के लिए अधिकृत किया है। कुछ इस तरह की खबरें हैं कि संप्रग के हिस्सेदारों में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई फार्मूला तय किया गया है। शिबू सोरेन के साथ मुलाकात के बाद हम पार्टी का पक्ष स्पष्ट करेंगे।"
झामुमो के नौ विधायकों ने यहां महतो के आवास पर बैठक की और तय किया कि पार्टी विधायकों का पांच सदस्यीय दल पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन से मुलाकात के लिए सोमवार की शाम दिल्ली रवाना होगा।
ये विधायक चुनावी गठबंधन में शामिल होने के झामुमो प्रमुख के निर्णय से नाराज हैं। झामुमो ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर एक समझौता किया है। समझौते के अनुसार झामुमो को चार सीटें, कांग्रेस को छह सीटें तथा राजद को दो सीटें दी गई हैं। अन्य दो सीटों पर बाद में फैसला किया जाना है। झारखंड में कुल 14 सीटें हैं। वहां 16 और 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications