संसद में हाजिरी के मामले में अव्वल रहे युवा सांसद

'पीआरएस लेजिस्लेचर रिसर्च' की ओर से किए गए अध्ययन में कहा गया है कि पूर्वी दिल्ली से सांसद संदीप दीक्षित युवा बिग्रेड में सबसे ज्यादा संसद की कार्यवाहियों में उपस्थित रहे। दीक्षित पिछले पांच सालों के दौरान संसद की कुल 322 दिनों की कार्यवाहियों में 272 दिन उपस्थित रहे। कांग्रेस के युवा सांसद और दिवंगत नेता राजेश पायलट के पुत्र सचिन पायलट 264 दिन संसद पहुंचे।

यह अध्ययन पिछले वर्ष दिसंबर तक का है। इसमें 45 वर्ष तक के सांसदों को शामिल किया गया।

केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की संसद में उपस्थिति 78 और दक्षिणी मुंबई से सांसद मुरली देवड़ा की हाजिरी 75 प्रतिशत रही।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की उपस्थिति 63 प्रतिशत रही यानी उन्होंने 203 दिन संसद में बिताया।

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पी.ए. संगमा की पुत्री और सांसद अगाथा के. संगमा पिछले वर्ष चुनी गईं थी और तबसे उनकी संसद में उपस्थिति 88 प्रतिशत रही।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा सांसद और पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह भी 243 दिन संसद पहुंचे। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह की संसद में उपस्थिति 63 प्रतिशत रही।

कई युवा सांसद ऐसे भी रहे जिनकी संसद में उपस्थिति बहुत कम रही। समाजवादी पार्टी के सांसद और पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव की उपस्थिति महज 35 प्रतिशत रही। अकाली दल के सुखवीर सिंह बादल की उपस्थिति 25 और कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त की उपस्थिति 46 प्रतिशत रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+