चिली की राष्ट्रपति से भेंट करेंगे मनमोहन सिंह
राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल बैकलेट के सम्मान में सोमवार को भोज देंगी और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों के 60 बरस पूरे होने के मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
मनमोहन सिंह चिली की राष्ट्रपति के साथ मंगलवार दोपहर को बातचीत करेंगे। दोनों नेताओं के बीच दोनों देशों की आर्थिक और राजनीतिक नीतियों के समेत द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मसलों पर व्यापक विचार-विमर्श होगा।
दोनों नेताओं की बातचीत के दौरान भारत और चिली के बीच शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी,व्यापार और निवेश से लेकर अक्षय ऊर्जा और शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए अंतरिक्ष के इस्तेमाल संबंधी समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
प्रधानमंत्री 24 जनवरी को दिल की बाईपास सर्जरी के बाद पहली बार किसी विदेशी हस्ती से मुलाकात के लिए हैदराबाद हाउस जा रहे हैं।
सोमवार को पांच दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंची बैकलेट आगरा मुंबई और चेन्नई भी जाएंगी। उनके साथ कृषि एवं महिला सशक्तिकरण मंत्री तथा एक व्यापारिक शिष्टमंडल भी आया है।
भारत और चिली के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2005-06 में 58.665 करोड़ डॉलर से बढ़कर वर्ष 2007-08 में बढ़कर दो अरब डॉलर तक पहुंच गया। भारतीय उद्योग परिसंघ को इसके 2014 तक बढ़कर पांच अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications