रेडक्रास की रिपोर्ट में गुवांटोनामो में यातनाएं दिए जाने का उल्लेख

वाशिंगटन, 16 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रास समिति की वर्ष 2007 की एक गोपनीय रिपोर्ट में गुवांटोनामो बंदियों को यातनाएं दिए जाने का उल्लेख किया था। यह जानकारी सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सहायताकर्मियों के एक समूह हो क्यूबा स्थित इस जेल में बंदियों से मिलने और उनमें से कुछ से साक्षात्कार की इजाजत दी गई थी। इन बंदियों ने कड़ी पूछताछ के दौरान खुद से हुई बदसलूकी के बारे में बताया था। रिपोर्ट में इस व्यवहार को क्रूर, अमानवीय और अपमानजनक करार दिया गया।

रेडक्रास की यह रिपोर्ट 'न्यूयार्क रिव्यू ऑफ बुक्स' में नौ अप्रैल को प्रकाशित हुई थी। सोमवार को 'वाशिंगटन पोस्ट' ने खबर दी कि इस गोपनीय दस्तावेज की प्रतियां वर्ष 2007 में सीआईए और व्हाइट हाउस के अधिकारियों को भी दी गई थीं।

मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक रेडक्रास के आकलन का कानूनी अर्थ हो सकता है और इसमें इस बात का अधिकृत तौर पर लेखा-जोखा दिया गया है कि अमेरिकी हिरासत में बंदियों को यातनाएं दी गई थीं।

रेडक्रास ने पोस्ट से बातचीत में इस दस्तावेज के सार्वजनिक होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ये सूचना गोपनीय थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+