नवाज़ शरीफ़ ने 'नज़रबंदी' का उल्लंघन किया

नवाज़ शरीफ़ ने 'नज़रबंदी' का उल्लंघन किया

हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इस बात से इनकार किया है कि नवाज़ शरीफ़ को नज़रबंद करने का आदेश किया दिया है. नवाज़ शरीफ़ ने इस आदेश को ग़ैर-कानूनी बताया है और कहा है कि लाहौर में होने वाले प्रदर्शन में लोग उनका साथ दें.

शनिवार रात को पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के घर को पुलिस ने घेर लिया था और वहाँ तक जाने वाली सारे सड़क मार्ग बाधित कर दिए थे.

नवाज़ शरीफ़ लाहौर रैली में हिस्सा लेने के लिए कार में रवाना हुए हैं लेकिन बीबीसी संवाददाता का कहना है कि ये नहीं कहा जा सकता कि उन्हें वहाँ जाने दिया जाएगा या नहीं.

इससे पहले ख़बर आई थी कि नवाज़ शरीफ़ के भाई और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एतज़ाज़ अहसन को भी नज़रबंद कर दिया गया है.

इन नेताओं को अपनी घोषणा के मुताबिक़ 'इस्लामाबाद लॉंग मार्च' का नेतृत्व करना था.

बीबीसी संवाददाताओं के अनुसार विरोध मार्च को रोकने के लिए इस्लामाबाद को क़िले में बदल दिया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+