ओसामा का अरब नेताओं पर आरोप

osama bin laden

ओसामा बिन लादेन ने अपने कथित नए संदेश में नरमपंथी अरब नेताओं पर आरोप लगाया है कि वे पश्चिम के साथ मुसलमानों के ख़िलाफ़ षडयंत्र कर रहे हैं.अमरीका में 11 सितंबर 2001 में हुए चरमपंथी हमलों के सिलसिले में ओसामा बिन लादेन सर्वाधिक वांछित हैं.

इस ऑडियो संदेश में जिसे ओसामा बिन लादेन का बताया जा रहा है, उन्होंने इसराइल पर भी हमले किए हैं.इस ऑडियो का प्रसारण क़तर स्थित अलजज़ीरा टेलीविज़न ने किया है लेकिन यह नहीं बताया गया है कि यह ऑडियो उन्हें किस तरह हासिल हुआ है.

ऑडियो संदेश यह साफ़ है कि कुछ अरब नेताओं ने यहूदी आततायियों (इसराइल और पश्चिम) के साथ मिलकर हमारे लोगों के ख़िलाफ़ गठबंधन तैयार कर लिया है

यह साफ़ है कि कुछ अरब नेताओं ने यहूदी आततायियों (इसराइल और पश्चिम) के साथ मिलकर हमारे लोगों के ख़िलाफ़ गठबंधन तैयार कर लिया है

संवाददाताओं का कहना है कि आवाज़ वैसी ही लगती है जैसी कि इससे पहले ओसामा बिन लादेन के संदेशों में सुनाई पड़ती रही है.

किसी नेता का नाम लिए बिना इस संदेश में कहा गया है, "यह साफ़ है कि कुछ अरब नेताओं ने यहूदी आततायियों (इसराइल और पश्चिम) के साथ मिलकर हमारे लोगों के ख़िलाफ़ गठबंधन तैयार कर लिया है."

संदेश में कहा गया है, "ये वो लोग हैं जिसे अमरीका नरमपंथी कहता है."इस ऑडियो संदेश में इसराइल को फ़लस्तिनियों के ख़िलाफ़ युद्धापराधों का दोषी ठहराया गया है.उल्लेखनीय है कि इस साल इसराइल ने फ़लस्तीनी इलाक़े में हमला किया था जिसमें 1300 नागरिकों की मौत हुई थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+