पाक में राजनीतिक संकट बढ़ा, नवाज शरीफ नजरबंद (लीड-3)
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो न्यूज' ने खबर दी है कि पंजाब पुलिस ने नवाज शरीफ और पूर्व क्रिकेटर व तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान के अलावा जमात-ए-इस्लामी प्रमुख काजी हुसैन अहमद को भी नजरबंद किया है।
चैनल ने सूत्रों ने हवाले से बताया है कि इन नेताओं को नजरबंदी के बारे में सूचित कर दिया गया है और इनके घरों के बाहर बड़ी तादाद में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
उधर, पीएमएल-एन के प्रवक्ता अहसान इकबाल ने शरीफ को नजरबंद किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा, "सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों ने शरीफ के आवास को घेर रखा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक है लेकिन इससे हमारा दृढ़ संकल्प नहीं डगमगाएगा।"
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार रात शरीफ और उनके भाई को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराए जाने के फैसले पर सुप्रीम कार्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का प्रस्ताव रखा था जिसे शरीफ ने ठुकरा दिया था।
लाहौर में शनिवार रात एक जनसभा में शरीफ ने कहा, "मैं यहां इस बात का ऐलान कर रहा हूं कि वकीलों का लांग मार्च इस्लामाबाद पहुंचने तक जारी रहेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications