भाजपा-बीजद के तलाक से कांग्रेस को होगा फायदा : चंदन मित्रा

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। उड़ीसा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बीजू जनता दल (बीजद) के बीच गठबंधन के टूटने के कारण राज्य में कांग्रेस को फायदा होगा।

भाजपा सांसद चंदन मित्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "गठबंधन के टूटने का सीधा फायदा कांग्रेस को होता दिख रहा है।" हालांकि मित्रा ने कहा कि चुनावों के बाद दोनों दल एक बार फिर साथ आ सकते हैं।

पिछले सप्ताह मित्रा ने ही बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने एकतरफा गठबंधन समाप्त करने की घोषणा की थी।

मित्रा के मुताबिक पटनायक चाहते थे कि भाजपा राज्य की कुल 147 विधानसभा सीटों में से केवल 31 पर चुनाव लड़े, जबकि भाजपा के वर्तमान में 32 विधायक हैं। इसी तरह लोकसभा के लिए बीजद भाजपा को केवल पांच सीटें देना चाहती थी।

मित्रा ने कहा, "कैसे कोई आत्मसम्मानी संगठन इसे स्वीकार कर सकता था। यह संभव नहीं था।"

एक सप्ताह पहले भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने पटनायक से बातचीत के लिए मित्रा को उड़ीसा भेजा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+