बेंगलुरू के इंजीनियरों ने दिल्ली मेट्रो से हासिल किया विशेष प्रशिक्षण
डीएमआरसी अब इसके बाद राजधानी में एक प्रशिक्षण स्कूल खोलना चाहती है जिससे अन्य मेट्रो रेल के कर्मियों को जरूरत के अनुसार विशेष प्रशिक्षण दिया जा सके।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने संवाददाताओं से कहा, "देश में कई मेट्रो को परामर्शी सेवाएं मुहैया कराने के बाद दिल्ली मेट्रो ने देश भर के मेट्रो एक्जिक्यूटिवों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना शुरू किया है।"
डीएमआरसी ने बेंगलुरू मेट्रो रेल कारपोरेशन के इंजीनियरों को एक माह का प्रशिक्षण मुहैया कराया। प्रशिक्षण के दौरान इंजीनियरों को दिल्ली मेट्रो की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
दयाल ने कहा कि उन्हें दिल्ली मेट्रो में इस्तेमाल की जा रही तकनीकी की जानकारी दी गई। उन्हें संचार तंत्र और सिगनलिंग प्रणाली से भी अवगत कराया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत इंजीनियरों को निर्माणाधीन रेस कोर्स रोड मेट्रो स्टेशन का दौरा कराया गया और सुरंग बनाने के संबंध में जानकारी दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications